July 28, 2026


श्रावण मास 30 जुलाई से 28 अगस्त एक महीने होगा रुद्राभिषेक

संस्कार शिक्षा शिव आराधना महामहोत्सव श्री सत्यनारायण मंदिर में

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल  ने बताया कि  श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा पूरे वर्ष भर अनेक धार्मिक उत्सवों का आयोजन किया जाता है  अनेक वर्षों से निरंतर  श्रावण मास में शिव भक्ति आराधना महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

सनातन संस्कृति में श्रावण मास का बड़ा ही महत्व है यह मास देवों के देव महादेव की पूजा भक्ति आराधना का मास है। श्रावण मास की उत्पत्ति श्रवण  नक्षत्र के पूर्णिमा के दिन हुई है       श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने आगे बताया कि  इस वर्ष भी पूरे विधि विधान से 1 मास  श्रावण मास में  संस्कार शिक्षा शिव आराधना महामहोत्सव प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग  रुद्राभिषेक 30 जुलाई से 28 अगस्त श्रावण पूर्णिमा तक विद्वान आचार्य द्वारा कराया जाएगा पूजन में मंत्र जाप पंचामृत  रुद्र अभिषेक करते समय मंत्र जाप करना बहुत ही पवित्र और ध्यानस्त माना जाता है इसके प्रभाव से पूजा की पवित्रता बढ़ती है भगवान शिव के आशीर्वाद से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है   पूजन व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध रहेगी  । प्रत्येक दिवस भगवान शिव अभिषेक पूजन हेतु मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल 9039790805एवं मंदिर के पुजारी पंडित बद्री महाराज 7000803475 में संपर्क किया जा सकता है । 29 अगस्त श्रावण मास विराम पूर्णाहुति हवन यज्ञ प्रातः 10:00 बजे से  श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सदस्यो द्वारा संस्कार शिक्षा  संकल्प के साथ   श्रावण मास शिव आराधना महामहोत्सव संपन्न होगा ।  

उपरोक्त जानकारी श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch