June 05, 2026


ग्राम सलोनी में सामाजिक बहिष्कार का किया गया निराकरण

राजनांदगांव 21 मई 2026 :- डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सलौनी निवासी श्री लेखराम वर्मा एवं अन्य पांच ग्रामीणों द्वारा सामाजिक बहिष्कार को खत्म कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदकों द्वारा बताया गया कि उन्हें सामाजिक बहिष्कार कर गांव से अलग कर दिया गया है। जिससे उनकों कृषि कार्य, त्यौहार, वैवाहिक सहित अन्य कार्यक्रमों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिकारियों निर्देशित किया गया। तहसीलदार श्री अमिय श्रीवास्तव, टीआई सुमन जायसवाल, अतिरिक्त तहसीलदार श्री सोनित मेरिया द्वारा सामाजिक बहिष्कार को समाप्त कराने के संबंध में ग्राम सलौनी में सामाजिक एवं ग्राम समिति की बैठक ली गई। बैठक में दोनों पक्षों को समझाईश दी गयी। बैठक पश्चात उभयपक्षों में सामाजिक बहिष्कार को समाप्त करने एवं मिल-जुल कर रहने के संबंध में सहमति दी गई। ग्रामीणों द्वारा भविष्य में किसी भी ग्रामीण का सामाजिक बहिष्कार नहीं करने की भी सहमति दी गई। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch