September 11, 2026


श्रीमती जागेश्वरी को मिला सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र

मात्र तीन दिनों में हुआ आवेदन का निराकरण

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026 :- शासकीय सेवाओं को सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती जागेश्वरी ने अपने विवाह का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केन्द्र द्वारा प्रकरण का समयबद्ध निराकरण करते हुए मात्र तीन दिनों के भीतर 1 सितंबर 2026 को श्रीमती जागेश्वरी को डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल रूप में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें शासकीय कार्यों के लिए कार्यालय में बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और समय की भी बचत हुई। कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर जागेश्वरी ने सेवा सेतु केंद्र एवं तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ की त्वरित एवं नागरिक हितैषी कार्यप्रणाली के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। 




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch