June 05, 2026


नाली निर्माण में विरोध करने वाले के विरूध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया

छुरिया :-  पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव  अंकिता शार्मा के निर्देशनए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केशरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतू चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य में आवेदिका सरंपच द्वारा थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत दिया की गांव के अनावेदक जय प्रकाश यादव पिता स्व० चम्मर सिंह यादव उम्र 43 साल निवासी दुर्रेबंजारी थाना छुरिया द्वारा ग्राम दूरेबंजारी में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है इस नाली निर्माण की जगह तहसीलदार छुरिया एंव जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा द्वारा चिन्हित जगह पर नाली निर्माण कराया जा रहा थां जिसमे अनावेदक द्वारा ग्राम संरपंच, ग्राम पंटेल एंव अन्य नागरिक के साथ वाद विवाद कर स्वंय के काबिज जमीन पर अपने घर तरफ नाली निर्माण कार्य नही करने दूंगा करके वाद विवाद कर उत्पात मचाकर सरपंच को अपशब्द कहकर मारपीट करने उतारू हो गया था शिकायत जांच पर गांव पहुंचकर शिकायत जांच दौरान अनावेदक जय प्रकाश यादव को तलब कर पुछताछ करने पर अनावेदक द्वारा सरपंच ग्राम पटेल, अन्य ग्रामवासी को देखकर मेरे विरूध्द थाना में शिकायत किए हो कहकर इसका नतीजा भुगतना पडेगा कहकर पुनः लडाई झगडा मारपीट करने उतारू हो जाने पर पुलिस द्वारा मौके में समझाइश देने के बावजूद भी बात नही मानने पर किसी संज्ञेय अपराध घटित होने की अंदेशा पर अनावेदक को धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर तहसील कार्यालय छुरिया में पेश किया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch