June 13, 2026


अवैध शराब : बसंतपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

अवैध शराब बेचने वालो पर बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस क़ी कार्यवाही लगातार, आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देशी शराब जप्त कर आरोपीं को गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।* आरोपीं के कब्जे से कुल 48 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3840/रूपये को किया गया जप्त। आरोपी के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया । अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आरोपीगण के नाम 1 रोहित कुमार मंडावी पिता संजय मंडावी उम्र 27 साल निवासी अटल आवास पेण्ड्री, थाना लालबाग जिला राजनांदगांव।

राजनांदगांव :-  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा* के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दिनांक 10 जून 2026 को प्राप्त सूचना पर मोहारा बायपास रोड किनारे दबिश देकर आरोपी रोहित कुमार मंडावी पिता संजय मंडावी निवासी अटल आवास पेण्ड्री अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब जुमला 8.640  बल्क लीटर कीमती 3840/रूपये जप्त कर, आरोपी के विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक   276/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर *जेल भेजा*  गया।  

 सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, म0प्र0आर0 सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, आरक्षक कुश बघेल एवं आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch