चिखली ;- पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे बदमाश -1. देवराज वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 39 वर्ष पता शंकरपुर चौकी चिखली , 02 वासुदेव साहू पिता दिलीप साहू उम्र 29 वर्ष पता ग्राम गठूला चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाशो के विरूद्ध पृथक - पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, धनश्री,आर. गोपाल पैकरा, चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।