राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलॉफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। अनावेदक विमल उर्फ बहादूर के खिलॉफ दिनांक 05.06.2026 को मारपीट करने की शिकायत पर आज दिनांक 10.06.2026 को तलब किया गया था, जो पूछताछ के दौरान थाना परिसर के सामने आवेदकगणों को मेरे खिलाफ शिकायत किये हो कहते हुए देख लेने की धमकी देते हुए गाली गुफ्तार करने लगा जिसे समझाने का प्रयास किया गया जो काफी आक्रोशित होकर मारपीट करने पर उतारू हो गया, शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो जाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। आगे भी शांति व्यवस्था को भंग करने आसामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सउनि0 नंदनी ठाकुर एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।
अनावेदक थाना कोतवाली का लिस्टेड गुण्डा बदमाश जिसके विरूद्व दर्ज अपराधिक प्रकरण:-
01. अप0क्र0 745/16 धारा 34 (2) आब0 एक्ट,
02. अप0क्र0 292/19 धारा 294, 323 भादवि0,
03. अप0क्र0 162/20 धारा 294, 323 भादवि0,
04. अप0क्र0 156/22 धारा 25 आर्म्स एक्ट,
05. अप0क्र0 263/22 धारा 34 (1) आब0 एक्ट,
06. अप0क्र0 720/22 धारा 36 (सी) आब0 एक्ट,
07. अप0क्र0 अप0क्र0 926/22 धारा 34 (2) आब0. एक्ट,
08. अप0क्र0 980/22 धारा 34 (1) आब0 एक्ट,
09. अप0क्र0 991/22 धारा 294, 323, 506, 327 भादवि0,
10. अप0क्र0 367/23 धारा 34 (1) आब0 एक्ट,
11. अप0क्र0 498/23 धारा 34 (2) आब0 एक्ट,
12. अप0क्र0 43/24 धारा 34 (1) आब0 एक्ट,
13. अप0क्र0 158/24 धारा 36 (च) आब एक्ट,
14. अप0क्र0 214/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:-
01. इस्त0क्र0 17-51/11, 38-96/11, 91-272/11, 46-125/13, 221-773/14, 137-270/22, 10-16/24, 50-112/24
धारा 151/107, 116 (3) जा0फौ0,
02. इस्त0क्र0 678/16, 601/19, 45/23, 445/23, 1062/23 धारा 107, 116 (3) जा0फौ0
03. इस्त0क्र0 29/12, 35/13, 57/14, 31/15, 66/16, 104/17, 75/19, 113/19, 16/23 धारा 110 जा0फौ0